जमशेदपुर में पुलिस के खिलाफ आक्रोश, जवान पर नशे में धक्का देने का आरोप

जमशेदपुर में पुलिस के खिलाफ आक्रोश, जवान पर नशे में धक्का देने का आरोप

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में पुलिस का शनिवार देर रात लोगों में जमकर विरोध किया. इस दौरान लोगों ने पुलिस के वाहन को घेर लिया और जमकर हंगामा किया. पुलिस के काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ. दरअसल, बस्ती में एक पति और पत्नी के बीच शनिवार की शाम विवाद हुआ था. शिकायत थाना पहुंची तो सिदगोड़ा थाना को पुलिस मामले की जांच के लिए बस्ती में गई. पति और पत्नी को वहां से थाना लाया जा रहा था. इसी दौरान एक पुलिस कर्मी ने पति को वाहन में बैठाने के लिए धक्का दे दिया. इससे व्यक्ति जमीन पर गिर गया और उसके सिर में गहरी चोट आई. इसके बाद बस्ती के लोग एकजुट हुए और हंगामा शुरू कर दिया. जिस जवान ने व्यक्ति को धक्का दिया उसे लोगों में घेर लिया. उसे बचाने गए अन्य पुलिस कर्मियों का भी लोगों ने विरोध किया. स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स बुला लिया गया. पुलिस के किसी तरह समझाने पर लोग माने, जिसके बाद मामला शांत हुआ.


 
नशे में था पुलिस कर्मी
लोगों ने आरोप लगाया कि जिस पुलिस कर्मी ने व्यक्ति को धक्का दिया वह नशे की हालत में था. वह इतने नशे में था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. लोगों के आरोप लगा कि वाहन में व्यक्ति को जबरन बैठाया जा रहा था. इसी दौरान उसे धक्का दे दिया. घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अकरम मौके पर पहुंचे और लोगों को किसी तरह समझाया. उन्होंने दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग मानें. थाना प्रभारी ने कहा कि पति-पत्नी की एक झगड़े को सुलझाने के लिए पुलिस की टीम वहां गई थी. वहां एक जवान पति को धक्का दे दिया.