ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस: जमशेदपुर पुलिस ने 2 माह में 10 हथियार किए बरामद, 31 गिरफ्तार
जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस द्वारा ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस चलाया जा रहा है. इस दौरान अवैध हथियार रखने, अड्डेबाजी बाजी करने और नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसमें जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.
जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस द्वारा ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस चलाया जा रहा है. इस दौरान अवैध हथियार रखने, अड्डेबाजी बाजी करने और नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसमें जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पिछले दो माह में पुलिस ने 10 अवैध हथियार अपराधियों के पास से बरामद किए हैं. इसके अलावा 15 जिंदा गोलियां भी बरामद की गई है. अवैध हथियार के साथ 31 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वहीं, अवैध हथियार रखने के मामले में 10 केस दर्ज किए गए. जुलाई और अगस्त माह में पुलिस ने यह कार्रवाई की है. इसकी जानकारी मंगलवार को एसएसपी कार्यालय की ओर से दी गई.
वहीं, नशे के खिलाफ भी पुलिस ने जिले भर में कड़ा प्रहार किया है. पिछले 2 माह में नशे के कारोबार से जुड़े 36 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस दौरान 18 केस शहर और ग्रामीण इलाकों के विभिन्न थानों में दर्ज किए गए. इस दौरान 133.9 किलो गांजा भी पुलिस ने बरामद किया. वहीं, 108.6 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद हुआ. वहीं, अड्डेबाजी के खिलाफ भी पुलिस विशेष अभियान चला रही है. पिछले 2 माह में 2 हजार व्यक्तियों की चेकिंग की है. जबकि 787 लोगों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया. ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस पुलिस जिले भर में चला रही है. शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह अभियान चलाया जा रहा है.
शहर और इसके आसपास के इलाकों में बढ़ती अपराधी घटनाओं को लेकर पुलिस ने यह ऑपरेशन शुरू किया है. जानकारी हो कि शहर में अपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई है. पुलिस को उम्मीद है कि इस ऑपरेशन से घटनाओं में कुछ हद तक रोक लगेगी. पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन अभी जारी रहेगा.