दलमा में तैयार हुआ आधुनिक इको रेस्ट हाउस, जानिए नए इको रेस्ट हाउस की खासियत

दलमा में तैयार हुआ आधुनिक इको रेस्ट हाउस, जानिए नए इको रेस्ट हाउस की खासियत

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक दलमा अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है. यहां बने नए इको रेस्ट हाउस ने इसकी खूबसूरती में और चार चांद लगा रहे है. पर्यटकों के लिए मकुलाकोचा नए इको रेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया है. वन विभाग जल्द ही इसका उद्घाटन करेगा. यह रेस्ट हाउस आधुनिक सुविधाओं से लैस है. 15 कमरों का नया इको रेस्ट हाउस बनकर तैयार हो गया है. पहाड़ों और हरियाली के बीच बने इस नए रेस्ट हाउस में ठहरना पर्यटकों को अनोखा अनुभव देगा. रेस्ट हाउस के सामने एक फाउंटेन भी बनाया गया है. उदघाटन होने के बाद रेस्ट हाउस को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. 

Image

वहीं, दलमा टॉप स्थित पिंडराबेड़ा में भी आधुनिक रेस्ट हाउस तैयार किया जा रहा है.  इसका निर्माण जारी है और जल्द निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है. यहां भी 15 कमरों का इको रेस्ट हाउस बनाया जा रहा है. यहां हैंगिंग रेस्ट हाउस बनाया जा रहा है. रेस्ट हाउस का आधा हिस्सा पहाड़ से लटका होगा, जो पर्यटकों को नया अनुभव देगा. कुल 11 करोड़ की लागत से दोनों जगहों पर रेस्ट हाउस बनाया जा रहा है. इस योजना का शिलान्यास इसी साल फरवरी माह में किया गया था. दलमा डीएफओ सबा आलम अंसारी का कहना है कि माकुलाकोचा में नया इको रेस्ट हाउस बनकर तैयार हो गया है. रेस्ट हाउस शुरू होने के बाद दलमा को एक अलग पहचान मिलेगी. पिंडराबेड़ा में भी रेस्ट हाउस का निर्माण चल रहा है.

Image

रात में और खूबसूरत दिख रहा रेस्ट हाउस
मकुलाकोचा में बना नया इको रेस्ट हाउस दिन में तो खूबसूरत ही रहा है लेकिन रात में इसकी खूबसूरती अनोखी छंटा बिखेर रही है. रात में यह रेस्ट हाउस और भी मनमोहक दिख रहा है. जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. रेस्ट हाउस शुरू होने से दलमा में पर्यटन को नया आयाम तो मिलेगा ही, इसके साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर भी देगा. रेस्ट हाउस के संचालन की जिम्मेवारी इको विकास समिति को दी जाएगी. जो समिति से जुड़े लोगों को  रोजगार का अवसर देगा. डीएफओ ने बताया कि नए रेस्ट हाउस के संचालन का जिम्मा इको विकास समिति को दी जाएगी. दलमा में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से इको रेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है. 

Image
फिसलन से भी मिली मुक्ति
नए रेस्ट हाउस के साथ दलमा आने वाले पर्यटकों को और भी कई सुविधाएं दी गई है. अब बारिश में दलमा आने वाले पर्यटकों को फिसलन की परेशानी नहीं होगी.  विभाग ने चाकुलिया से मकुलाकोचा स्थित दलमा के मुख्य प्रवेश द्वार तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी मिट्टी की सड़क पर पेवर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य पूरा कर लिया है. करीब 7 लाख रुपये की लागत से इसे तैयार किया गया है. इस सड़क से बारिश के समय आवागमन पहले की तुलना में काफी आसान और सुरक्षित हो गया है. नए रेस्ट हाउस, पेवर्स ब्लॉक लग जाने से पर्यटकों की संख्या यहां और बढ़ने की उम्मीद है.