जमशेदपुरवासियों को बड़ा झटका! 31 अगस्त से बंद हो सकती है हवाई सेवा

जमशेदपुरवासियों को बड़ा झटका! 31 अगस्त से बंद हो सकती है हवाई सेवा

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के लोगों का हवाई सफर का सपना एक बार फिर टूटने का जा रहा है. सोनारी एयरपोर्ट से चलने वाली सभी उड़ानें 31 अगस्त से बंद होने जा रही है. उड़ानें बंद होने के साथ ही शहर एक बार फिर हवाई सफर से कट जाएगा. लोगों को फ्लाइट पकड़ने के लिए रांची जाना होगा. 31 अगस्त को सोनारी एयरपोर्ट से ओडिशा के भुवनेश्वर के लिए अंतिम फ्लाइट उड़ेगी. जानकारी हो कि इसी साल मई महीने में कोलकाता के लिए फ्लाइट पहले ही बंद कर दी गई थी. इस रूट की नई नई टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है. एयरलाइन कंपनी इंडिया वन एयर का कहना है कि छोटे विमानों का संचालन सरकारी सहायता के बिना संचालन करना संभव नहीं है. क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी तय समय तक ही उपलब्ध रहती है. इसे विमान सेवा जारी रखना संभव नहीं है. 

2023 से शुरू हुई थी विमान सेवा

जमशेदपुर स्थित सोनारी एयरपोर्ट से विमान सेवा 31 जनवरी 2023 से शुरू हुई थी. कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए 9 सीटर विमान चलाया जा रहा था. 3 हजार रूपये में टिकट उपलब्ध कराया जा रहा था. कंपनी के अनुसार करीब साढ़े तीन वर्षों में कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए 4000 से अधिक सफल टेकऑफ और लैंडिंग सोनारी एयरपोर्ट से की गई. कंपनी का कहना है कि राज्य सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण सेवा जारी नहीं रखी जा सकेगी. जानकारी हो कि सोनारी एयरपोर्ट से रोजाना कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए छोटा विमान चलाया जा रहा था. अब यह सेवा बंद होने से शहर के लोगों का हवाई सफर का सपना फिर से टूट जाएगा.

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण भी अटका
सोनारी एयरपोर्ट से उड़ाने बंद होने से सबसे बड़ा नुकसान स्थानीय कारोबारियों को होगा. कारोबारियों का कहना है कि हवाई सेवा शहर की व्यावसायिक जरूरत है. कई कारोबारी यहां से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए हवाई सफर करते थे. अब यह सेवा बंद होने से कारोबारियों में निराशा है. इधर, धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण भी अभी तक अटका हुआ है. अब तक निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ है. ऐसे में सोनारी एयरपोर्ट भी बंद होने से शहर के लोगों को हवाई सफर के लिए रांची या कोलकाता से फ्लाइट पकड़ना होगा. हालांकि कंपनी ने संकेत दिए हैं कि सरकार आगरा संचालन में सहयोग करती है तो हवाई सफर दोबारा शुरू किया जा सकता है.