सरायकेला (saraikela): मंगलवार की शाम सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप संचालक पर चापड़ से हमला हुआ. रंगदारी मांगने का विरोध करने पर अपराधी ने उनपर चापड़ से वार किया. हालांकि संचालक ने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर को अपने काबू में ले लिया. फिर स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिए गया. उसकी डंडे से पिटाई की है. आईआईटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाना ले गई. वहां उससे पूछताछ की जा रही है. घटना आरआईटी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर रोड नंबर-7 स्थित लंका टोला की है. इस घटना में शॉप संचालक प्रेम चंदा वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए है. उनके सिर में गंभीर चोट आई है. टीएमएच में उनका इलाज चल रहा है. उनपर चापड़ से हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
बताया जा रहा है कि प्रेम मंगलवार को शाम अपनी शॉप खोलने जा रहे थे. इसी दौरान आरोपी ने उन्हें दुकान के समक्ष टोका और रंगदारी मांगी. विरोध करने पर हमला कर दिया. वे दुकान में घुसे तो हमलावर भी उनके पीछे दुकान में जा घुसा और हमला करने लगा. लेकिन प्रेम वर्मा ने हमलावर को हिम्मत दिखाते हुए पकड़ दिया. वीडियो में दिख रहा है कि प्रेम आरोपी को पकड़े हुए हैं और एक युवक आरोपी को डंडे से मार रहा है. फिर कुछ और लोग जुटे और आरोपी को पकड़ लिया गया. उससे लोगों ने चापड़ छीन लिया. पुलिस के पहुंचे पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वारदात में 2 बदमाश शामिल रहे. एक मौके से भाग निकला.

