जमशेदपुर: गोलमुरी में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

जमशेदपुर में शनिवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. इसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुआ.

जमशेदपुर: गोलमुरी में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में शनिवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. इसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुआ. गोलमुरी थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई. घायल अवस्था में बाइक सवार युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर पुलिस थाना ले गई. 
मृत युवक की पहचान सुशील साह (37) के रूप में हुई. उसके जेब से मिले पेन कार्ड के माध्यम से उसकी पहचान की गई. पुलिस उसके परिजनों का पता लगा रही है. वहीं, हादसे के कारणों की जांच भी पुलिस कर रही है. बताया जा रहा है कि युवक बाइक काफी तेज गति से चला रहा था. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई. पुलिस का कहना है कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. इसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई, जो उसके मौत का कारण बना. मृतक कहां का रहने वाला है पुलिस इसका पता लगा रही है. वहीं, शव को पुलिस के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.जानकारी हो कि शहर में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. प्रशासन के लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी सड़क हादसों में कमी नहीं आई है.