जमशेदपुर: वाहनों से वायर चोरी की घटनाओं पर भड़का आक्रोश, गोलमुरी से मानगो तक सड़क जाम

शहर में वाहनों से लगातार चोरी की घटनाओं ने वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ा दी है, शनिवार सुबह भुइयांडीह इलाके में एक गाड़ी का सीलिंग वायर चोरी होने की घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. चोरी से नाराज वाहन मालिकों ने गोलमुरी से मानगो तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

जमशेदपुर: वाहनों से वायर चोरी की घटनाओं पर भड़का आक्रोश, गोलमुरी से मानगो तक सड़क जाम

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): शहर में वाहनों से लगातार चोरी की घटनाओं ने वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ा दी है, शनिवार सुबह भुइयांडीह इलाके में एक गाड़ी का सीलिंग वायर चोरी होने की घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. चोरी से नाराज वाहन मालिकों ने गोलमुरी से मानगो तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. सड़क जाम के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

सड़क पर उतरकर किया विरोध

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे भुइयांडीह में एक वाहन का सीलिंग वायर चोरी कर लिया गया. इस घटना के बाद वाहन मालिकों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया. उनका कहना था कि शहर में लगातार वाहनों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

वाहन मालिकों ने चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की, सड़क जाम के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. चोरी की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और  लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, वाहन मालिकों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है.

इसे पहले भी हो चुकी है घटना

शहर में चोरी से जुड़ी घटनाएं पहले भी हो चुकी है जिसको लेकर लोगों के बीच आक्रोश था लेकिन शनिवार सुबह भुइयांडीह इलाके में एक गाड़ी का सीलिंग वायर चोरी होने की घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और लोगों ने गोलमुरी से मानगो तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है  की आए-दिन होने वाली चोरी की घटनाओं से उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं.

रिपोर्ट- रंजीत कुमार ओझा