जमशेदपुर: अपराधी चंदन गिरी हत्याकांड में नया मोड़, बहन ने पत्नी पर जताया शक

जमशेदपुर के अपराधी चंदन गिरी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है. चंदन गिरी के बयान से जांच की दिशा बदल गई है. अब तक पुलिस चंदन की हत्या अपराधियों द्वारा किए जाने की बात पर जांच कर रही थी लेकिन चंदन की बहन के बयान के बाद पुलिस दूसरे एंगल से भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

जमशेदपुर: अपराधी चंदन गिरी हत्याकांड में नया मोड़, बहन ने पत्नी पर जताया शक

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के अपराधी चंदन गिरी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है. चंदन गिरी के बयान से जांच की दिशा बदल गई है. अब तक पुलिस चंदन की हत्या अपराधियों द्वारा किए जाने की बात पर जांच कर रही थी लेकिन चंदन की बहन के बयान के बाद पुलिस दूसरे एंगल से भी मामले की जांच शुरू कर दी है. बहन ने चंदन की पत्नी पर हत्या करने का शक जताया है. इसके अलावा चंदन की सास और साला पर हत्या का शक जताया है. चंदन की बहन लक्ष्मी कुमारी ने चंदन की पत्नी इशिका कौर, सास राजकुमारी कौर और साला गोलू कौर पर सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस के इस मामले में चंदन के ससुराल वालों से भी पूछताछ की. पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है. 

चंदन की बहन का आरोप है कि पत्नी और ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या की शव घर से थोड़ी दूर चबूतरे पर फेंक दिया. जानकारी हो चंदन गिरी का अपराधिक इतिहास रहा है. वह कई मामलों में जेल जा चुका है. फिलहाल वह एक दुकान में काम कर रहा था. वर्ष 2026 में चंदन ने इंद्रानगर में रहने वाली इशिका कौर से प्रेम विवाह किया था. 24 अगस्त की रात वह अपनी पत्नी को छोड़ने उसके मायके आया था. इसके बाद सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंद्रानगर स्थित ससुराल से थोड़ी ही दूरी पर उसकी लाश मिली थी. उसके गले पर जख्म के निशान थे. ऐसे में गला दबाकर उसकी हत्या करने की बात कही गई थी. पत्नी का कहना था कि मुझे वह मायके छोड़ रात 9.30 निकल गया था. लेकिन दूसरे दिन सुबह उसकी लाश मिली थी. बहन के बयान के बाद पुलिस अब चंदन की पत्नी और अन्य ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है. सीतारामडेरा पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.