Breaking: जमशेदपुर कैनाल में महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जताई डूबने से मौत की आशंका

Breaking: जमशेदपुर कैनाल में महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जताई डूबने से मौत की आशंका

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में एक महिला (35)  का नग्न शव कैनाल में बहता पाया गया है. रविवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को कैनाल में तैरते देखा इसके बाद सनसनी फैल गई. परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित कलियाडीह स्थित कैनाल में महिला का शव पाया गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस उसके परिजनों का पता लगा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार महिला का शव नग्न अवस्था में पानी में तैर रहा था. महिला के हाथों में मेंहदी लगी थी. स्थानीय लोगों ने शव देख आशंका जताई है कि महिला की हत्या कर शव को कैनाल में फेंक दिया गया है. महिला के साथ कुछ गलत होने की आशंका भी स्थानीय लोगों में जताई है.लोगों का कहना है कि कोई महिला नग्न क्यों नहाएगी, इसलिए उसकी हत्या की आशंका है. 

हालांकि पुलिस का कहना है कि शव कहीं बाहर से बहकर आने की संभावना है. नहाने के क्रम में महिला की डूब कर मौत की आशंका पुलिस के जताई है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई भी महिला को पहचान नहीं पाया.  परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि महिला का शव कैनाल में तैरता पाया गया है. आशंका है कि नहाने के क्रम में उसकी डूबने से मौत हुई है. महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है. उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा.