जमशेदपुर (Jamshedpur): जमशेदपुर में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. चोर बंद घरों को निशाना बना रहे है. अब टेल्को थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर में चोरी की है. थाना क्षेत्र के रोड नंबर 1 स्थित टाटा मोटर्स के कर्मचारी मो रिजवान के बंद क्वार्टर से चोरी की. घटना की सूचना पर पुलिस सोमवार को मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों का पता लगा रही है.घटना को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत है. मो रिजवान ने घर से 3 लाख रुपए के गहने और नकद रूपये की चोरी होने का दावा किया है. मेन गेट का ताला काट चोर घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. अलमीरा में रखे गहनें और नकद पर हाथ साफ किया.
मो रिजवान ने बताया रात में वे घर बंद कर मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपने घर गए थे. परिवार के सभी लोग मानगो गए थे. इसी दौरान गेट का ताला काट चोर घर में घुसे. रविवार सुबह जब वे मौके पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई. भीतर घुसने पर घर में सारा सामान बिखरा मिला. चोर गहने ले गए जबकि गहनों के डब्बे घर में ही छोड़ दिया. पीछे के दरवाजे से चोर भाग निकले. इस मामले में पुलिस ने टेल्को थाना में केस दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी हो को बंद घरों के अलावा चोर रात के समय बंद दुकानों में भी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है. इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए हैं.

