जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में हाईवे पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाइओवर) निर्माण कार्य का निरीक्षण बुधवार को केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने निरीक्षण किया. उनके साथ संसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने निर्माण के वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और निर्माण कार्य की समीक्षा की. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर तैयार हो जाएगा. इसका निर्माण हो जाने से जाम की एक बड़ी समस्या से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है. यहां के संसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर जमशेदपुर में हाईवे पर फ्लाईओवर को मांग रखी थी. इसके शुरू होने से लंबे समय से चल रही जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी. मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में सिर्फ एक किमी में बाधा उत्पन्न हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक किमी में फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं दे रहा है, इसलिए निर्माण पूरा करने में परेशानियां उत्पन्न हो रही है. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फॉरेस्ट क्लीयरेंस देने का आग्रह किया ताकि जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाए.
10 किमी बन रहा एलिवेटेड कॉरिडोर
जमशेदपुर में हाईवे पर 10 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर कॉरिडोर बनाया जा रहा है. पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक इसका निर्माण तेजी से हो रहा है. एनएचआई फ्लाईओवर के निर्माण में 936. 26 करोड़ रूपये खर्च कर रही है. 60 प्रतिशत इसका काम पूरा हो चुका है. लेकिन वन विभाग का एनओसी नहीं मिलने के कारण बाधाएं उत्पन्न हो रही है.


