जमशेदपुर: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग, घर से थोड़ी ही दूरी पर हुई वारदात

जमशेदपुर में मॉर्निंग वॉक करने वालों को अपराधी टारगेट कर रहे है. खासकर महिलाएं अपराधियों का टारगेट बन रही है. बाइक सवार अपराधी महिलाओं से बेखौफ चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे रहे है. गुरुवार सुबह भी शहर में एक बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग की गई. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में बुजुर्ग महिला तरुणा झा से बाइक सवार अपराधियों ने स्नेचिंग की. छीना झपटी में महिला सड़क पर गिर गई. इसी बीच अपराधी मौके से भाग निकले.

जमशेदपुर: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग, घर से थोड़ी ही दूरी पर हुई वारदात

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में मॉर्निंग वॉक करने वालों को अपराधी टारगेट कर रहे है. खासकर महिलाएं अपराधियों का टारगेट बन रही है. बाइक सवार अपराधी महिलाओं से बेखौफ चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे रहे है. गुरुवार सुबह भी शहर में एक बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग की गई. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में बुजुर्ग महिला तरुणा झा से बाइक सवार अपराधियों ने स्नेचिंग की. छीना झपटी में महिला सड़क पर गिर गई. इसी बीच अपराधी मौके से भाग निकले. तरुणा झा सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. घर से थोड़ी की दूरी पर सामने से आए अपराधियों ने महिला से चेन स्नेचिंग कर ली. स्नेचिंग की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की. पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर रही है. 

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भी दहशत है. लोगों का कहना है कि बाराद्वारी इलाके में काफी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते है. लोगों ने पुलिस से सुबह के समय भी इलाके में पेट्रोलिंग करने की मांग की है. 
जानकारी हो कि शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है. पिछले 3 महीनों में 25 से अधिक महिलाओं को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है. मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं के अलावा बाजार और सड़कों पर भी महिलाओं से अपराधी चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे रहे है. हालांकि पुलिस ने कई मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन इसके बाद भी शहर में स्नेचिंग की घटनाएं हो रही है. पुलिस का मानना है कि यह कोई संगठित गिरोह नहीं है. स्नेचिंग की सभी घटनाएं अलग-अलग अपराधियों के अंजाम दिया है.