जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): शहर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड मामले में आरोपी बार मालिक सह भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान पुलिस ने खाटूश्याम से गिरफ्तार किया है. गिरफ़्तारी की सूचना जमशेदपुर पुलिस को दी गई. जिसके बाद जमशेदपुर पुलिस राजस्थान के लिए रवाना हुई है.सूचना है कि नीरज सिंह के साथ बार का मैनेजर भी गिरफ्तार हुआ है. हालांकि नीरज सिंह ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर किया है. जिसकी सुनवाई 6 जुलाई सोमवार को होनी है
बता दे कि बीते 27 जून को जमशेदपुर शहर में डबल डाउन बार के अंदर रात 9 बजे किसी बात को लेकर दो गुट में झड़प हुई. इस घटना के बाद बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु और प्रतियूष को बदमाशों ने चाक़ू से हमला कर दिया. जिसमें घटना के दो दिन बाद हिमांशु की इलाज के दौरान मौत हो गई.
जिसके बाद शहर में जमकर बवाल मचा. मुख्यमंत्री ने विधि व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी और सरायकेला खरसावां के एसपी को निलंबित कर दिया. साथ ही पुरे मामले में दोषियों पर कार्रवाई का आदेश दिया. इस आदेश के बाद पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. लेकिन बार मालिक फरार चल रहा था. आखिर में अब इसकी गिरफ़्तारी हुई है.

