जमशेदपुर: हथौड़ा और कुकर से हुई थी दंपत्ति की हत्या, साक्ष्य के अभाव में आरोपी हुआ बरी

जमशेदपुर: हथौड़ा और कुकर से हुई थी दंपत्ति की हत्या, साक्ष्य के अभाव में आरोपी हुआ बरी

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में दंपत्ति की हथौड़ा और कुकर से हत्या करने के आरोपी को कोर्ट से साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में एफएसएल रिपोर्ट कोर्ट में पेश नहीं की थी, जिसका लाभ आरोपी को मिला. पुलिस ने जब्त किए गए हथौड़ा और कुकर भी कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया था. पुलिस ने प्रेम प्रसंग में दंपत्ति की हत्या की बात बताई थी. इस मामले में दंपत्ति की नाबालिग बेटी को भी गिरफ्तार किया गया था. जबकि उसका प्रेमी बिरसानगर निवासी सलित कुमार को इस घटना का मुख्य आरोपी बताया गया था. लेकिन हत्या का सबूत नहीं मिलने के कारण कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया. आरोपी सलित फिलहाल जेल में है. इस मामले में पुलिस के 2 अलग -अलग केस दर्ज किया था. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने कोर्ट में पैरवी की थी.

क्या था मामला
8 अगस्त 2022 को टेल्को थाना क्षेत्र के मंडल बस्ती में रहने वाले भूपेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी सरिता देवी की निर्मम हत्या की गई थी. हथौड़ी और कुकर से मार कर दोनों की हत्या हुई थी. घटना के बाद दंपत्ति की नाबालिग बेटी गायब थी. पुलिस ने उसे बिरसानगर से बरामद किया रहा. घटना के दूसरे दिन नाबालिग बेटी बिरसानगर से बरामद हुई थी. उसके प्रेमी सलित कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. नाबालिग को रिमांड होम तो मुख्य आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था. आरोपी के घर के पास से पुलिस ने खून लगे कपड़े, स्कूटी बरामद की थी. भूपेंद्र के बड़े भाई के बयान पर सलित कुमार और नाबालिग पर हत्या का केस दर्ज किया गया था. अब मुख्य आरोपी के बरी होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कहा था कि प्रेम प्रसंग में नाबालिक बेटी ने अपनी प्रेमी के साथ माता-पिता की हत्या की है लेकिन कोर्ट में पुलिस से साबित नहीं कर सकी. आरोपी के बरी होने से सवाल उठने लगे हैं कि आखिर दंपत्ति की हत्या किसने की?