जमशेदपुर में दो कारोबारियों के बीच मारपीट, क्रिकेट बैट से हमले का VIDEO वायरल
जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर से खबर आई है जहां के स्थित लोयोला स्कूल के पास दो कारोबारियों के बीच मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान अजय भालोटिया घायल हो गए जिसके बाद उन्होंने इस मामले में उनके बयान पर बिष्टुपुर थाना में कारोबारी दिलीप मुरारका के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई गई.
जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): शहर के बिष्टुपुर से खबर आई है जहां के स्थित लोयोला स्कूल के पास दो कारोबारियों के बीच मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान अजय भालोटिया घायल हो गए जिसके बाद उन्होंने इस मामले में उनके बयान पर बिष्टुपुर थाना में कारोबारी दिलीप मुरारका के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई गई. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को यूनाइटेड क्लब में अजय भालोटिया और दिलीप मुरारका के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके अगले दिन दोनों लोयोला स्कूल के पास पहुंचे. आरोप है कि इसी दौरान दिलीप मुरारका ने क्रिकेट बैट से अजय भालोटिया की पिटाई कर दी. मारपीट की घटना आसपास मौजूद लोगों के बीच हुई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद घटना में घायल अजय भालोटिया ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस वायरल वीडियो के अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है.
बता दें, अजय भालोटिया बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में जुबिली पार्क के पास बंगला नंबर 10 के निवासी बताए गए हैं. वहीं, दिलीप मुरारका भी बिष्टुपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं. फिलहाल, पुलिस मारपीट के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. साथ ही ये भी पता लगाने में जुटी हुई है की ऐसा क्या हुआ जो यह मामला हिंसक रूप ले लिया.