जमशेदपुर: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 बाइक के साथ 3 गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है. चोरी की 17 बाइक पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद किया है. यह कार्रवाई गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र में हुई है. गुड़ाबांधा पुलिस ने पहले 3 चोरों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उनके पास से चोरी के कुल 17 बाइक मिले. ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने पूरे मामले का खुलासा किया.

जमशेदपुर: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 बाइक के साथ 3 गिरफ्तार

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है. चोरी की 17 बाइक पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद किया है. यह कार्रवाई गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र में हुई है. गुड़ाबांधा पुलिस ने पहले 3 चोरों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उनके पास से चोरी के कुल 17 बाइक मिले. ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र के 
ज्वालकांटा स्थित मिलनवीथी हाई स्कूल के समीप कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ जमा होकर अड्डेबाजी कर रहे हैं.
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की और मौके से तीन युवकों को पकड़ा गया. गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र निवासी प्रभाष महली, जयप्रकाश महली उर्फ प्रकाश और सचिन महली को मौके से पकड़ा गया. पूछताछ में युवकों द्वारा बताया गया कि वे बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. जमशेदपुर शहर समेत आसपास के इलाकों में कई बाइक चोरी की घटना को उनलोगों ने अंजाम दिया. 

महंगे फोन रखने का शौक
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को महंगे मोबाइल रखने का शौक है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से महंगे मोबाइल भी बरामद किया है. इसी कारण वे बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे. बाइक कम दाम में उनके द्वारा बेचा जाता था. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन जुड़ा है. ग्रामीण एसपी का कहना है कि गिरफ्तार तीनों युवकों का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है. पूछताछ में उन्होंने गिरोह के कुछ सदस्यों के बारे में बताया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह काफी समय से शहर और ग्रामीण इलाकों में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था.