जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसको एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मरीन ड्राइव में हुई. कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर के पास अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई. इसमें दोनों बाइक से दूर फेंका गए. दोनों को गंभीर चोटें आई. गणेश पत्रो उर्फ ओम ( 18) नामक नाबालिग ने मौके पर दम तोड़ दिया. जबकि घायल निखिल साहू को इलाज चल रहा है. उसे काफी चोटें आई है. उसे टीएमएच भेजा गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है. बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था.
स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की गति काफी स्पीड थी. दोनों नाबालिग कदमा टोल ब्रिज की ओर से दोमुहानी के तरफ जा रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे और घायल को अस्पताल भेजा. इस घटना में घायल निखिल का एक हाथ टूट चुका है. उसकी हालत भी गंभीर है. मृतक और घायल के परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी है. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक और घायल रामजनमनगर के रहने वाले है.

