जमशेदपुर: दुकान पर फायरिंग और रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, एयर राइफल बरामद
सिदगोड़ा थाना पुलिस ने दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद आरोपी द्वारा हथियार के बल पर रंगदारी की मांग की जा रही थी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रंगदारी की मांग के पीछे क्या वजह थी और इस वारदात में आरोपी के साथ कौन-कौन लोग शामिल थे.
जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से खबर सामने आ रही है जहां सिदगोड़ा थाना पुलिस ने दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद दुबे (48 वर्ष), पिता स्वर्गीय रमाकांत दुबे, निवासी भुइयांडीह नाला बस्ती, ब्राह्मण टोला, सिदगोड़ा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी प्रमोद दुबे अपने साथियों के साथ वादी की दुकान के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर चलाए. इस दौरान दुकान के शीशे को नुकसान पहुंचा. साथ ही फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी द्वारा हथियार के बल पर रंगदारी की मांग की जा रही थी.
मामले में सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 135/26, दिनांक 27.10.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी. इसी क्रम में पुलिस ने 31 अक्टूबर को आरोपी प्रमोद दुबे को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक एयर राइफल बरामद की है.छापेमारी दल में सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद सहित पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई एक एयर राइफल बरामद की गई है. इस कार्रवाई में सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रंगदारी की मांग के पीछे क्या वजह थी और इस वारदात में आरोपी के साथ कौन-कौन लोग शामिल थे.
रिपोर्ट- रंजीत कुमार ओझा