मानवता शर्मसार: सरायकेला में 6 साल की बच्ची से चचरे भाई ने की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

मानवता शर्मसार: सरायकेला में 6 साल की बच्ची से चचरे भाई ने की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला खरसावां जिले से मानवता को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है. सीनी थाना क्षेत्र में 6 साल की एक बच्ची के साथ उसकी छोटी बहन (4 साल) के सामने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. यह कुकर्म कोई और नहीं बल्कि बच्ची के चेचेरे भाई (20) ने किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पीड़िता का आज पुलिस मेडिकल कराएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आश्चर्य की बात यह है कि जिस बच्ची के साथ गलत हुआ उसकी मां की हत्या हाल ही में हुई थी. हत्या के आरोप में बच्ची का पिता जेल में है. अवैध संबंध के शक में पिता ने ही बच्ची की मां की हत्या की थी. 
बच्ची के बड़े पिता और मामा के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. मां की हत्या और पिता के जेल जाने के बाद पीड़िता और उसके भाई- बहनों को अपने साथ रखने को लेकर दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा है. दोनों परिवार आस पड़ोस में ही रहते हैं. रविवार को दोनों परिवार के बीच फिर से विवाद हुआ. इसी बीच आरोपी 6 साल की बच्ची और उसकी छोटी बहन को अपने साथ घर से थोड़ी दूर पर ले गया. वहीं, आरोपी ने बच्ची के साथ उसकी छोटी बहन के सामने ही कुकर्म किया. 

मामले को दबाने की हुई कोशिश
घटना के बाद मामले को दबाने की पूरी कोशिश लोगों द्वारा की गई. गनीमत रही कि मारपीट मामले की जांच करने के लिए पुलिस सोमवार को गांव पहुंची. पुलिस दोनों परिवार के बीच मारपीट को लेकर पूछताछ कर ही रही थी कि किसी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी पुलिस को दे दी. इसके बाद सीनी थाना प्रभारी विनय कुमार ने कड़ाई से पूछताछ की तो मामला उजागर हुआ. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. जबकि सोमवार देर रात ही पीड़िता को मेडिकल के लिए लेकर अस्पताल पहुंची. लेकिन रात होने के कारण बच्ची का मेडिकल नहीं हो पाया. मंगलवार को पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराएगी. सिनी थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार विवाद के बीच बच्ची के साथ गलत किया गया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.