हिमांशु हत्याकांड: सभी 16 आरोपी कानून गिरफ्त में, हत्यारों को भगाने वाला भी पकड़ा गया

हिमांशु हत्याकांड: सभी 16 आरोपी कानून गिरफ्त में, हत्यारों को भगाने वाला भी पकड़ा गया

जमशेदपुर (Jamshedpur): शहर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के डबल डाउन बार के बाहर पुलिस के सामने करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले के सभी 16 आरोपी कानून की गिरफ्त में आ चुके है. पुलिस ने एक और आरोपी कदमा निवासी गणेश मछुआ को गिरफ्तार किया है. गणेश ने घटना के बाद आरोपियों की भागने में मदद की थी. उसके पास से स्कूटी भी जब्त की गई है. गणेश का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है. वह अवैध शराब से जुड़े कारोबार में 2 बार जेल जा चुका है. गणेश के अलावा मंगलवार को बिष्टुपुर थाना में सरेंडर करने वाले आरोपी राघवेंद्र को भी पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बुधवार को सिटी एसपी ललित कुमार मीणा में पूरे मामले का खुलासा किया.
सिटी एसपी ने बताया को हिमांशु और उसके साथी पर हमला करने के बाद गणेश ने मुख्य आरोपी विश्वजीत लोहार, राहुल दुबे और राघवेंद्र की भागने में मदद की थी. एसपी ने कहा कि इस मामले के सभी आरोपी अब जेल जा चुके है. अब तक 16 आरोपियों को जेल भेजा गया है. 

27 जून को हुई थी हत्या
जानकारी हो कि 27 जून को डीडी बार के बाहर पुलिस के सामने हिमांशु सिंह और उसके साथी प्रत्यूष पर चापड़, चाकू और कुल्हाड़ी से वार किया गया था. 2 दिनों बाद हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई थी. इसके बाद पुलिस के खिलाफ लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया रहा. पुलिस ने इस मामले में बार के मालिक सह भाजपा नेता नीरज सिंह को भी जेल भेजा है. नीरज सिंह को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया था.