पूर्वी सिंहभूम में ब्रेन मलेरिया का कहर, पोटका में मरीजों की संख्या 250 से अधिक पहुंची

पूर्वी सिंहभूम में ब्रेन मलेरिया का कहर, पोटका में मरीजों की संख्या 250 से अधिक पहुंची

जमशेदपुर (Jamshedpur): पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रेन मलेरिया का कहर देखने को मिल रहा है. मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप पहुंचा हुआ है. रोज नए मरीज जांच के दौरान मिल रहे हैं. पोटका प्रखंड में मरीजों की संख्या सबसे अधिक है. यहां ब्रेन मलेरिया के मरीज 250 अधिक पहुंच गए है. गुरुवार तक यहां ब्रेन मलेरिया के मरीजों की संख्या 265 थी. पोटका के अलावा डुमरिया, मुसाबनी और घाटशिला प्रखंड में भी मरीज लगातार बढ़ रहे है. इन चारों प्रखंडों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम विभिन्न गांव में जाकर लगातार ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच कर रही है. जहां मरीज पाए जा रहे हैं उन्हें दवा उपलब्ध कराई जा रही है. गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. पोटका में 1175 ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की गई. इसमें 124 नए मरीज मिले. 

घाटशिला अनुमंडल में भी ब्रेन मलेरिया का कहर
पोटका के घाटशिला अनुमंडल में भी ब्रेन मलेरिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अनुमंडल में ब्रेन मलेरिया के 99 मरीज पाए गए हैं. यहां डॉक्टरों ने 663 ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की इसमें 99 ग्रामीण मलेरिया पॉजिटिव मिले. मलेरिया प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा छिड़काव और लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है. जानकारी होगी ब्रेन मलेरिया से पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक चार की मौत हो चुकी है चारों बच्चे पोटका का प्रखंड के रहने वाले थे. ब्रेन मलेरिया बच्चों में सबसे अधिक फैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी की चेन को तोड़ने की प्रयास में जुटा है. कई मरीजों का एमजीएम, सदर अस्पताल समेत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज चल रहा है.