सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, पूर्व CM रघुवर दास ने कांग्रेस और सरकार को घेरा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा है. उन्होंने विधायक की तत्काल गिरफ्तारी और कांग्रेस से निष्कासन की मांग की है.

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा है. उन्होंने विधायक की तत्काल गिरफ्तारी और कांग्रेस से निष्कासन की मांग की है. जमशेदपुर में रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में आदिवासी बेटियों के साथ हो रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं. आदिवासी युवती निशा भगत की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सिमडेगा विधायक पर एक अनाथ और नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म और गर्भवती करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से विधायक को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की. साथ ही मुख्यमंत्री से आरोपी विधायक की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़िता को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की अपील की. हालांकि, विधायक पर लगे आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

क्या है मामला

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग बच्ची ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस मामले में FIR के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया इसके बाद अब धुर्वा थाना में परिवार के लोगों ने केस करने को लेकर आवेदन दिया है.विधायक पर आरोप लगा है कि रांची स्तिथि विधायक आवास में आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. हलाकी अब तक विधायक की ओर से इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यह मामला आने के बाद भाजपा ने विधायक के रेप मामले में सवाल उठाया है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट करते हुए राहुल गांधी से सवाल पूछा है.   इस मामले में विधानसभा थाना में पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. लेकिन इस दौरान हटिया डीएसपी नीरज कुमार के पसीने तब छूटे जब किस विधायक पर केस हुआ यह उनसे पूछ दिया गया. डीएसपी साहब नाम बताने से भी परहेज करने लगे.

उठे कई सवाल

ऐसे में सवाल डीएसपी साहब के बयान पर उठने लगा. राज्य में एक आदिवासी बच्ची आवेदन देकर बता रही है कि उसके साथ गलत हुआ. उसके मां बाप नहीं है. दादा ने ही उसे विधायक के बहन के पास भेज दिया था. जिसके बाद उसे रांची लाने के बाद उसके साथ दरिंदगी की गई. अब इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ. विधायक के खिलाफ विधानसभा थाना में लिखित शिकायत की गई है. और बच्ची ने दरिंदगी की पूरी कहानी पुलिस को बताया है. केस दर्ज होने के बाद डीएसपी से पूरी जानकारी लेने की कोशिश की गई. लेकिन यहां डीएसपी की जबान लड़खड़ाती दिखी वह नाम लेने से बचने लगे. ऐसे में अब सवाल उठने लगा की विधायक है तो नाम नहीं लेंगे अगर इसी जगह कोई आम व्यक्ति होता गरीब होता तो डीएसपी साहब गिरफ़्तारी करते और मीडिया को खुद बुलाते फिर प्रेस वार्ता कर पूरी कहानी बता देते. लेकिन जब मामला विधायक से जुड़ा है. तो यहां कानून अलग तरीके से काम करने लगता है. मानो अब मैनेज का खेल शुरू होगा. तभी तो पॉस्को के तहत केस दर्ज होने के बाद भी विधायक तक पुलिस नहीं पहुँची जबकि विधायक अपने आवास में बैठे है.

रिपोर्ट- रंजीत ओझा