जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा ! चांडिल डैम के 9 और व्यांगबील के 6 फाटक खुलने से उफान पर स्वर्णरेखा-खरकई

जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा ! चांडिल डैम के 9 और व्यांगबील के 6 फाटक खुलने से उफान पर स्वर्णरेखा-खरकई

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सरायकेला के चांडिल डैम के 9 फाटक खोल दिए गए हैं. वहीं, ओडिशा के व्यांगबील डैम के भी 6 फाटक खोले गए हैं. फाटकों के खुलने के बाद स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है.स्वर्णरेखा नदी अब खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है, जिससे नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

 जिला प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. साथ ही, लोगों से नदी से दूर रहने और किसी भी परिस्थिति में नदी किनारे या पानी में नहीं जाने की अपील की गई है.आपको बता दें कि नदियों का पानी तेजी से बढ़ने की वजह से नीचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में अब बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घुस रहा है जिसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट है तो वहीं लोगों से भी सावधान रहने की अपील कर रहा है.

 उफान पर स्वर्णरेखा और खरकई नदी

स्वर्णरेखा और खरकई दोनों नदियां पूरी तरह उफान पर हैं. दोनों नदियों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, जिसके कारण प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. हलाकी एक तरफ जहां बढ़ को लेकर लोगों में चिंता है तो वहीं दूसरी तरफ चांडिल डैम के फाटक खोले जाने के बाद स्थानीय लोगों और सैलानियों में भी उत्सुकता देखने को मिल रही है. बड़ी संख्या में लोग डैम पहुंच रहे हैं और फाटकों से निकलते पानी और डैम की खूबसूरती का आनंद ले रहे हैं.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा