जमशेदपुर में लगी भीषण आग, 20 से अधिक दुकानें जल कर ख़ाक

गोलमुरी सब्जी बाजार में देर रात आग लग गईं, पहले एक दुकान में आग लगी उसके बाद आग कई दुकानों में फैल गईं, धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे सब्जी बाजार के लगभग 20 दुकानों को आग ने अपने चपेट मे ले लिया.

जमशेदपुर में लगी भीषण आग, 20 से अधिक दुकानें जल कर ख़ाक

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): गोलमुरी सब्जी बाजार में  देर रात आग लग गईं, पहले एक दुकान में आग लगी उसके बाद आग कई दुकानों में  फैल गईं, धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे सब्जी बाजार के लगभग 20 दुकानों को आग ने अपने चपेट मे ले लिया. देर रात होने के कारण लोगों को देरी से इसकी जानकारी हुई, लेकिन तब तक 20 दुकानों मे आग लग गई.

कब हुई घटना

घटना देर रात की है जब गोलमुरी सब्जी बाजार मे देर रात अचानक आग लग गईं, आग पहले एक दुकान में लगी और फिर धीरे धीरे लगभग 20 दुकानों में फैल गई, जब तक लोगों को आग लगने कि जानकारी मिली तब तक आग फैल चुकी थी. आग लगने से इलाके में दुकानदारों के बीच ह्ड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और अग्नि समन विभाग को दी, जिसके बाद अग्नि समन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, काफी मसक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया.

स्थानीय लोगों की क्या है राय

वंही स्थानीय के मुताबिक आग किसी असमाजिक तत्व के द्वारा लगाई गईं है, फिलहाल सब्जी बाजार की 20 दुकाने जल कर राख हो गईं हज, जिसमे काफी नुकसान हुआ है, पुलिस आग कैसे लगी इसकी छानबीन मे जुट गईं है और दुकानों में लगी cctv की जांच कर रही है और साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछ ताछ कर रही हैं.

रिपोर्ट - रंजीत कुमार ओझा