पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया जंगल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बंगाल के 2 युवकों पर केस दर्ज

पूर्वी सिंहभूम जिले में एक युवती (26) से गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवती के साथ गलत करने का आरोप पश्चिम बंगाल के 2 युवकों पर लगा है. पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मामला जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र का है. पीड़ित महिला चाकुलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पीड़िता के बयान पर दोनों युवकों पर केस दर्ज किया गया है.

पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया जंगल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बंगाल के 2 युवकों पर केस दर्ज

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पूर्वी सिंहभूम जिले में एक युवती (26)  से गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवती के साथ गलत करने का आरोप पश्चिम बंगाल के 2 युवकों पर लगा है. पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मामला जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र का है. पीड़ित महिला चाकुलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पीड़िता के बयान पर दोनों युवकों पर केस दर्ज किया गया है. दोनों युवक छोटू मुर्मू और कांग्रेस मुर्मू  पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिला स्थित चांदुआ गांव के रहने वाले हैं. युवती के साथ गैंगरेप 21 अगस्त को हुआ. शानिवार को युवती ने मामले को लेकर केस दर्ज कराया. युवती के साथ गैंगरेप चाकुलिया थाना क्षेत्र के चांदुआ जंगल में हुआ. चांदुआ जंगल पश्चिम बंगाल और चाकुलिया थाना क्षेत्र से सटा हुआ है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया. 

शिकायत में युवती ने बताया है कि छोटू मुर्मू से उसका पिछले 2 साल से जान पहचान है. 21 अगस्त की शाम वह छोटू मुर्मू के साथ जंगल की ओर गई थी. इसी दौरान छोटू मुर्मू ने अपने एक साथी कांग्रेस मुर्मू को मौके पर बुला लिया. फिर दोनों में बारी बारी से जबरन उसके साथ गलत किया. विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट और गाली गलौच की है. किसी तरह वह वहां से भाग कर घर आई और अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद मामला थाना तक पहुंचा.  युवती के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी रोष है. 

चाकुलिया पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आरोपियों का गिरफ्तारी के लिए युवकों के गांव भी गई, लेकिन दोनों फरार मिले. पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.