जमशेदपुर में अपराधियों ने मारी युवक को गोली, अस्पताल में भर्ती 

जमशेदपुर में अपराधियों ने मारी युवक को गोली, अस्पताल में भर्ती

 

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): शहर में अपराध रुकने का नाम नही लेकिन रहे है. अब फिर कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्मनगर में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मार दी. घटना के बाद हमलवार मौके से फरार हो गए. वहीं घायल को स्थानीय लोगों ने MGM अस्पताल में भर्ती कराया है.घटना की सूचना मिलती ही पुलिस अस्पताल पहुंच कर जाँच में जुटी है.

बताया जा रहा है कि युवक का विवाद कुछ लोगों से चल रहा है. इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार रात करीब 12 बजे दो युवक पहुंचे और संजय नामक युवक के साथ पहले नोक झोंक किया और फिर एक युवक ने बन्दुक निकाल कर गोली चला दी. गनीमत रही की गोली जबड़ा में लगी. और फंस गई. जिसके बाद घायल अवस्था में युवक ने खुद गोली निकाली और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा.

MGM में डॉक्टरों ने युवक का उपचार किया. साथ ही कदमा पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल युवक से जानकारी ली है. साथ ही आरोपी के गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

बता दे कि अभी डबल डाउन हत्याकांड का मामला शांत भी नही हुआ है. और इधर दूसरी घटना घाट गई है. जिसके अब सवाल उठने लगा की आखिर शहर को क्या हो गया और पुलिस का डर अपराधियों में से कैसे खत्म हो गया.