जमशेदपुर में देर रात अपराधियों का तांडव, 2 चालकों पर चापड़ से हमला

जमशेदपुर में देर रात अपराधियों का तांडव, 2 चालकों पर चापड़ से हमला

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में देर रात अपराधियों का तांडव देखने को मिला. एक तरफ जहां पुलिस बिष्टुपुर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझने में जुटी थी तो दूसरी तरफ अपराधी बर्मामाइंस में तांडव मचा रहे थे. यहां अपराधियों ने दो ट्रक चालकों से लूट का प्रयास किया. नहीं देने पर दोनों पर चपड़ा से हमला किया गया. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हुए है. सड़क किनारे वाहन खड़ा कर उसमें सो रहे चालकों पर यह हमला हुआ. इसमें चालक प्रमोद सिंह और जय प्रकाश रजक को गंभीर चोट आई है. घटना से चालकों में दहशत है. चालकों ने आरोप लगाया कि अपराधियों के पास पिस्तौल भी थी. 
चालकों ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. वे अपने अपने ट्रक में सो रहे थे. इसी बीच अपराधियों पहले जय प्रकाश रजक के ट्रक के पास पहुंचे. केबिन में घुस गए और मोबाइल, पैसे की मांग की. विरोध करने पर उसपर चापड़ से हमला किया. सर पर कई वार किए. इसके बाद अपराधी डंपर चालक प्रमोद सिंह डंपर पास पहुंचे और उनके भी लूट का प्रयास किया. मोबाइल पैसे छीनने लगे. विरोध करने पर प्रमोद सिंह पर भी अपराधियों ने हमला कर दिया. फिर वहां से भाग निकले. चालकों ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद तीनों बदमाश दोबारा पहुंचे और मारपीट की.

थाना में किया प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित चालकों व ट्रांसपोर्टरों ने मंगलवार की सुबह बर्मामाइंस थाना में घटना के विरोध में प्रदर्शन किया. पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इसके साथ ही चालकों को सुरक्षा देने की मांग भी की गई. घटना में दोनों घायल चालक भी थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे का सहारा ले रही है. पुलिस बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.