चांडिल: एनएच पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक युवक की मौत

चांडिल: एनएच पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक युवक की मौत

सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला- खरसावां जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है. हादसा एनएच पर रविवार को हुआ. अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक मैजिक वैन को टक्कर मार दी, इसके बाद बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु के पास एनएच पर हुआ. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही, इस घटना में टाटा मैजिक पर सवार 2 लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच है. लोगों की काफी भीड़ मौके पर जुटी.  घटना को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें, ट्रक बाइक सवार को रौंदते हुए दिख रहा है. पुलिस पुर मामले की जांच कर रही है. घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. 

डिवाइडर से टकराया

अनियंत्रित ट्रक ने पहले टाटा मैजिक वाहन और फिर बाइक को टक्कर मारी. इसके बाद ट्रक डिवाइडर से जा टकराई. ट्रक के चालक मौके से भाग निकला. इस घटने में मृत युवक की पहचान चिलगु निवासी जितेन दास के रूप में हुई. वह किसी काम के सिलसिले में बाइक से एनएच की ओर जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. सूचना पर उसके परिजन घटनास्थल पहुंचे. उनके रो - रो कर बुरा हाल था. स्थानीय लोगों ने कहा कि पुल निर्माण को लेकर चिलगु में एनएच सिंगल लेन कर दिया गया है. इसके कारण यह हादसा हुआ. यहां पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है.