जमशेदपुर में पुलिस और अपराधियों में बड़ा मुठभेड़, मॉल फायरिंग कांड के दो आरोपी किए गए अरेस्ट

जमशेदपुर में बुधवार को तड़के मुठभेड़ हो गई है. यह मुठभेड़ मरीन ड्राइव स्थित फागु बाबा श्मशान घाट के पास सुबह लगभग 4:00 बजे हुई बताई गई है

जमशेदपुर में पुलिस और अपराधियों में बड़ा मुठभेड़, मॉल फायरिंग कांड के दो आरोपी किए गए अरेस्ट

Tnp desk: जमशेदपुर में बुधवार को तड़के मुठभेड़ हो गई है. यह मुठभेड़ मरीन ड्राइव स्थित फागु बाबा श्मशान घाट के पास सुबह लगभग 4:00 बजे हुई बताई गई है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिंदल मॉल फायरिंग कांड के दो शूटर घायल हो गए हैं.

 घायल शुटरो के नाम अजीत मंडल और मोहन यादव बताया जाता है. सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस दोनों  को हिरासत में लेकर फागु बाबा श्मशान घाट के पास हथियार बरामद करने पहुंची थी.यहां पर अपराधियों ने पिस्तौल फेंक रखी थी. पुलिस की मौजूदगी में  दोनों  ने पिस्तौल उठाई और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान दोनों के पैर में गोली लगी है .

सूचना के मुताबिक अजीत मंडल के बाएं पैर में और मोहन यादव के दाएं पैर में गोली लगी है. घटना के बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद किया है .