डबल डाउन मारपीट: भाजपा नेता नीरज सिंह समेत 11 पर केस, 2 गिरफ्तार

डबल डाउन मारपीट: भाजपा नेता नीरज सिंह समेत 11 पर केस, 2 गिरफ्तार

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन बार में मारपीट और पुलिस के समक्ष चाकूबाजी की घटना तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में बिष्टुपुर थाना में डबल डाउन बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. नीरज सिंह के अलावा बार के सह मालिक विजय कुमार को भी आरोपी बनाया गया है. सभी पर हत्या का प्रयास का केस दर्ज किया गया है. वहीं, पुलिस ने मारपीट और चाकूबाजी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी सोनू राम सरदार और राज लोहार को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. आरोपियों के खिलाफ केस आदित्यपुर निवासी अरविंद सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है.

क्या है मामला

डबल डाउन (डीडी) बार में शनिवार की देर रात दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी. छेड़खानी को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने खूनी झड़प लिया था. बार के भीतर दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान खूब लात घुसे चले. इसके बाद बाउंसरों ने दोनों गुटों को बार से बाहर निकाल दिया. इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची. बार के बाहर पुलिस के समक्ष ही चाकू चले. पीसीआर वैन से युवकों को बाहर निकल चाकू चलाया गया. इसमें हिमांशु और प्रत्यूष नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे. दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. एक का इलाज कोलकाता तो दूसरे का इलाज टीएमएच में चल रहा है. घटना ने बार की सुरखा पर भी सवाल खड़ा किया था.

इन्हें बनाया गया आरोपी
मारपीट और चाकूबाजी में भाजपा नेता नीरज सिंह के अलावा बार के सह मालिक विजय कुमार, सोनू राम सरदार, विश्वनाथ मंडल, राहुल, राज लोहार, अमित लोहार, अर्जुन लोहार, गणेश लोहार, लखन और एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. इन पर एकमत होकर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है. 

करनी सेना कार्रवाई की कर रहे मांग

घटना में घायल दोनों युवक करनी सेना से जुड़े है. इसके कारण करनी सेना के सदस्यों में घटना को लेकर रोष है. सोमवार को करनी सेना का एक प्रतिनिधि मंडल बिष्टुपुर थाना पहुंचा और अब तक की कार्रवाई की जानकारी पुलिस से ली. शेष बचे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है, तो बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है. वही करणी सेवा के सदस्यों ने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों के समक्ष चाकू चले उन पुलिसकर्मियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई है. प्रतिनिधि मंडल में करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, प्रदेश सचिव कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे.