जमशेदपुर के इस लॉज में कबाब-शराब के साथ शबाब का भी था इंतजाम, पुलिस रेड में हुए चौकाने वाले खुलासे

साकची थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप स्थित गुप्ता लॉज में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लॉज में छापेमारी कर संचालक मानिक साह और सह संचालक नारायण तंतुबाई को गिरफ्तार किया है.

जमशेदपुर के इस लॉज में कबाब-शराब के साथ शबाब का भी था इंतजाम, पुलिस रेड में हुए चौकाने वाले खुलासे

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): साकची थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप स्थित गुप्ता लॉज में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लॉज में छापेमारी कर संचालक मानिक साह और सह संचालक नारायण तंतुबाई को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव के बयान पर मानिक साह, नारायण तंतुबाई और कंचन कुमारी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है और लॉज में चल रही गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, साकची थाना को सूचना मिली थी कि गुप्ता लॉज में संदिग्ध लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है. सूचना में यह भी बताया गया था कि लॉज में बाहर से महिलाओं को बुलाकर कथित तौर पर देह व्यापार कराया जाता है. ऐसे में मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई. इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर लॉज में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने लॉज के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली. तलाशी में महिलाओं के कपड़े, शराब की बोतलें, सिगरेट और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस ने लॉज में रखे आगंतुक रजिस्टर को भी खंगाला. जांच के दौरान रजिस्टर में लॉज में ठहरने और आने-जाने वाले लोगों की जानकारी पूरी तरह दर्ज नहीं होने की बात सामने आई.

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पुलिस ने लॉज में आने वाले लोगों, महिलाओं की आवाजाही और वहां संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लॉज में कथित रूप से यह गतिविधि कितने समय से चल रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे. जांच के दौरान पुलिस लॉज के रजिस्टर समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है. बाहर से आने वाली महिलाओं और लॉज में आने वाले अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.