पंचतत्व में विलीन हुईं अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा पंचतत्व में विलीन हो गईं. सोमवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. अर्जुन मुंडा ने अपनी मां को मुखाग्नि दी. इस दौरान घाट पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

पंचतत्व में विलीन हुईं अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा पंचतत्व में विलीन हो गईं. सोमवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. अर्जुन मुंडा ने अपनी मां को मुखाग्नि दी. इस दौरान घाट पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

टाटा मोटर्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

शायरा मुंडा ने टेल्को स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई. सुबह से ही जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पर नेताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया था.

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे राजनीतिक दलों के नेता

शायरा मुंडा के अंतिम दर्शन के लिए विधायक पूर्णिमा दास साहू समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचे. सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. इसके बाद उनके आवास से अंतिम यात्रा स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए निकाली गई. इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.

अर्जुन मुंडा ने दी मुखाग्नि

अंतिम यात्रा में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए. स्वर्णरेखा घाट पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. अर्जुन मुंडा ने अपनी मां को मुखाग्नि दी, जिसके बाद वह पंचतत्व में विलीन हो गईं. इस दौरान आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो समेत कई नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया.

रिपोर्ट- रंजीत ओझा