जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटा, चार छात्र घायल, ओवरलोडिंग ने बढ़ाई बच्चों की जान पर खतरा
पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचाने निकला टेंपो मुबारक बस्ती के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इस हादसे में चार छात्र घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है.
जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचाने निकला टेंपो मुबारक बस्ती के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इस हादसे में चार छात्र घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है.
जानकारी के मुताबिक, टेंपो में सवार सभी बच्चे विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता जा रहे थे. रोज की तरह सोमवार सुबह भी बच्चों को लेकर वाहन स्कूल की ओर निकला था. इसी दौरान मुबारक बस्ती के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो अचानक पलट गया. वाहन पलटते ही उसमें बैठे बच्चों घबरा गए, वहीं दूसरीओर हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए.

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया. लोगों ने पलटे हुए टेंपो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और घायल विद्यार्थियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में चार बच्चे घायल हुए हैं. राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी घायल छात्रों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है.
ऐसे में प्रारंभिक जांच और मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था. आशंका जताई जा रही है कि ओवरलोडिंग के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा