जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में रविवार देर रात फायरिंग हुई. इसमें एक दुकानदार बाल बाल बच गया. दो अपराधियों में दुकानदार इम्तियाज को निशाना बनाते हुए गोली चलाई, लेकिन इसमें दुकानदार बाल - बाल बचे. घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित हबीब नगर एक जेनरल स्टोर के बाहर हुई. अपराधियों ने दुकानदार पर दो राउंड गोली चलाई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है. फायरिंग को इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे जांच रही है. बताया जा रहा है कि सामान खरीदने आए बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चलाई. सामान खरीदने के दौरान युवकों का दुकानदार से विवाद हो गया. इसके बाद युवकों ने दुकानदार पर गोली चला दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. लोग अपराधियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
उधारी देने से मना करने पर बढ़ा विवाद
गोली चलाने वाले दोनों बदमाश हबीब नगर के ही है. दोनों नाबालिग बताए जा रहे है. दुकानदार ने बताया कि दोनों दुकान में सामान लेने आए. दोनों ने उधारी मांगा तो देने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों बदमाशों ने हंगामा शुरू कर दिया. दुकान का शटर बंद करने का प्रयास किया. विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी. स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटता देख दोनों भाग निकले. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों आरोपी बस्ती के ही है. इधर, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.