झारखंड टी20 प्रीमियर लीग: किस खिलाड़ी पर लगेगी सबसे बड़ी बोली? आज जमशेदपुर में होगा मेगा ऑक्शन

झारखंड टी20 प्रीमियर लीग: किस खिलाड़ी पर लगेगी सबसे बड़ी बोली? आज जमशेदपुर में होगा मेगा ऑक्शन

TNP DESK: झारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी20 प्रीमियर लीग का रोमांच शनिवार को नीलामी के साथ शुरू होने वाला है. यह ऑक्शन जमशेदपुर में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जाएगा. इसमें छह फ्रेंचाइजी कुल 264 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस बात पर रहेगी कि कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगे दाम पर बिकेगा और किस टीम में शामिल होगा.

नीलामी के लिए सात खिलाड़ियों को आइकन प्लेयर का दर्जा दिया गया है. इनमें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ रॉबिन मिंज कुमार कुशाग्र उत्कर्ष सिंह अनुकूल रॉय सुशांत मिश्रा और विराट सिंह शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइस 4 लाख रुपये तय किया गया है.

मार्की प्लेयर श्रेणी में कुल 21 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इनका आधार मूल्य 2 लाख रुपये रखा गया है. इस सूची में अधिकतर रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी शामिल हैं. सबसे ज्यादा नौ खिलाड़ी रांची से हैं. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की इस लीग से राज्य के युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. अब सभी की निगाहें ऑक्शन टेबल पर टिकी हैं जहां खिलाड़ियों की कीमत और टीमों की रणनीति का फैसला होगा.