हजारीबाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 207 ASI स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, देखें किसे कहां किया गया तैनात
हजारीबाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पुलिस अधीक्षक ने 207 सहायक अवर निरीक्षक (ASI) स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला.
हजारीबाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पुलिस अधीक्षक ने 207 सहायक अवर निरीक्षक (ASI) स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला.
हजारीबाग (HAZARIBAGH): झारखंड के हजारीबाग जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत जिले भर के 207 सहायक अवर निरीक्षक (ASI) स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरण किया गया है.
तबादला सूची में हजारीबाग जिले के लगभग सभी मुख्य थाने, पुलिस चौकियां (OP), यातायात थाना, सीसीआर और अन्य विशेष शाखाएं शामिल हैं. प्रभावित क्षेत्रों में बरही, चौपारण, बरकट्ठा, गोरहर, बड़कागांव, केरेडारी, कटकमसांडी, कटकमदाग, टाटीझरिया, चरही, गिद्दी, उरीमारी, ईचाक, विष्णुगढ़, मुफस्सिल, सदर, लोहसिंघना, कोर्रा, पेलावल, सिकरी, डाडीकला, पगार ओपी और यातायात थाना जैसे महत्वपूर्ण केंद्र शामिल हैं. एक ही थाने से कई पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर इस आदेश के तहत कई थानों से एक साथ कई अधिकारियों को नए स्थानों पर भेजा गया है:
चौपारण थाना: यहां से रामु महतो को पदमा ओपी, मो. कमरूद्दीन को केरेडारी, जगदीश चंद्र प्रधान को बड़ा बाजार ओपी, लालचंद्र साह को महिला थाना (सदर), बादल कुमार महतो को यातायात थाना, भाजु एक्का को लोहसिंघना और कैलाश चंद्र महतो को यातायात थाना भेजा गया है.
केरेडारी थाना: इस थाने से सिद्धेश्वर पंडित को चरही, चमेली राम को आंगो, मुकेश कुमार राम को डाडीकला ओपी, मनिष कुमार किस्कू को कटकमदाग, अरविंद यादव को बरकट्ठा, भोला राम को उरीमारी, मनोज कुमार सिंह को बरही और विनोद राम को उरीमारी थाना भेजा गया है.
यातायात थाना में तैनात जितेंद्र सिंह और सुनील कुमार को केरेडारी, लखविंदर सिंह को चरही, शशिकांत प्रेमा तिर्की को गिद्दी और गणेश हांसदा को मुफस्सिल थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा, सीसीआर से लुक हांसदा को टाटीझरिया और हरिनन्दन राम को पेलावल ओपी भेजा गया है. कटकमदाग थाना से भी कई अन्य पुलिस पदाधिकारियों के तबादले किए गए हैं. पुलिस विभाग के इस बड़े प्रशासनिक कदम को रूटीन ट्रांसफर और कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के रूप में देखा जा रहा है.