BREAKING: पंचायत सेवक 9 हजार रुपये मांग रहा था घूस, ACB ने रंगे हाथों दबोचा
हजारीबाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो यानी कि ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने केरेडारी प्रखंड में तैनात पंचायत सेवक तालेश्वर दास को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि आरोपी तालेश्वर दास कराली और पाताल पंचायत में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत था. इस कार्रवाई के बाद प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.
हजारीबाग (HAZARIBAGH): हजारीबाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो यानी कि ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने केरेडारी प्रखंड में तैनात पंचायत सेवक तालेश्वर दास को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि आरोपी तालेश्वर दास कराली और पाताल पंचायत में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत था. इस कार्रवाई के बाद प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.
इधर मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत सेवक तालेश्वर दास पर सड़क निर्माण से संबंधित बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा है. रिश्वत की मांग से परेशान होकर संबंधित वादी ने एसीबी से इसकी शिकायत की थी, जहां शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच और सत्यापन किया. इसके बाद मामले की सत्यता जानने के बाद पंचायत सेवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.
शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. तय योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सेवक तालेश्वर दास को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की इस कार्रवाई को क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है.