BIG BREAKING:हज़ारीबाग में राहुल दुबे गैंग का आतंक!फिर होटल पर चली ताबड़तोड़ गोली 

हज़ारीबाग: जिले में गोलीबारी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार अपराधियों ने चौपारण थाना क्षेत्र के सरदारपुर स्थित होटल ए.के. इंटरनेशनल को निशाना बनाया

BIG BREAKING:हज़ारीबाग में राहुल दुबे गैंग का आतंक!फिर होटल पर चली ताबड़तोड़ गोली

 

हज़ारीबाग: जिले में गोलीबारी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार अपराधियों ने चौपारण थाना क्षेत्र के सरदारपुर स्थित होटल ए.के. इंटरनेशनल को निशाना बनाया.होटल के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई.जिससे मुख्य प्रवेश द्वार का शीशा टूट गया.अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी है.

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस बीच घटनास्थल से राहुल दुबे गिरोह के नाम की एक पर्ची मिलने की भी जानकारी सामने आई है.पर्ची के जरिए गिरोह की ओर से घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. हालांकि, इस दावे और गिरोह की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.

30 अक्टूबर को मटवारी के होटल पर भी हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि इससे पहले 30 अक्टूबर को हजारीबाग के मटवारी स्थित अभय सिंह के ए.के. इंटरनेशनल होटल के बाहर भी अपराधियों ने कई राउंड गोली चलाई थी.उस घटना में भी होटल के मुख्य प्रवेश द्वार का शीशा टूट गया था, जबकि वहां तैनात सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया था. घटना के बाद सोशल मीडिया पर राहुल दुबे के नाम से संदेश जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था.संदेश में अभय सिंह और कोयला कारोबार से जुड़े लोगों को धमकी भी दी गई थी.

अब चौपारण के सरदारपुर स्थित होटल ए के इंटरनेशनल में दोबारा हुई फायरिंग ने पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया है. एक ही कारोबारी से जुड़े होटल को निशाना बनाए जाने की घटनाओं से कोयला कारोबार से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है.

फिलहाल पुलिस फायरिंग करने वालों की पहचान, घटना के कारण और पर्ची की सत्यता की जांच कर रही है.पिछली घटना और ताजा वारदात के बीच किसी संबंध की भी पड़ताल की जा रही है.

रिपोर्ट: शशांक शेखर सिंह