छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, 10 नवंबर तक तैयार होंगे हजारीबाग के सभी घाट, गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग

छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में आज उपायुक्त हेमन्त सती एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों एवं तालाबों का भ्रमण कर निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने झील, छठ तालाब, बुढ़वा महादेव तालाब, काली बाड़ी तालाब एवं हुडहुडू स्थित लंबा तालाब सहित अन्य महत्वपूर्ण जलाशयों का निरीक्षण कर छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लिया.

छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, 10 नवंबर तक तैयार होंगे हजारीबाग के सभी घाट, गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग

हजारीबाग (HAZARIBAGH): आगामी लोक आस्था का पर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में आज उपायुक्त हेमन्त सती एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों एवं तालाबों का भ्रमण कर निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने झील, छठ तालाब, बुढ़वा महादेव तालाब, काली बाड़ी तालाब एवं हुडहुडू स्थित लंबा तालाब सहित अन्य महत्वपूर्ण जलाशयों का निरीक्षण कर छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लिया.

प्रमुख तालाबों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने झील, छठ तालाब, बुढ़वा महादेव तालाब, काली बाड़ी तालाब और हुडहुडू स्थित लंबा तालाब समेत अन्य जलाशयों का जायजा लिया. उपायुक्त ने अपर नगर आयुक्त को सभी प्रमुख तालाबों के गहरे और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि घाटों पर साफ-सफाई के साथ पर्याप्त रोशनी और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि व्रतियों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो.

गहरे पानी में रहेगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था

छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया है. तालाबों में एनडीआरएफ की टीम की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी. बोट के माध्यम से तालाबों के गहरे हिस्सों और पानी की गहराई की जानकारी लगातार अनाउंसमेंट के जरिए श्रद्धालुओं को दी जाएगी. इससे लोगों को सावधान रहने में मदद मिलेगी और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा.

पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर भी जोर

घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पार्किंग और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया गया है. तालाबों के आसपास उचित दूरी पर पार्किंग की व्यवस्था होगी, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो. उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि छठ लोक आस्था, श्रद्धा और पवित्रता का पर्व है. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाशयों पर अर्घ्य देने पहुंचते हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ 10 नवंबर तक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया.

रिपोर्ट- शेखर सिंह