सवारी गाड़ी के ऊपर शव रखकर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे बनारस, चौपारण में हुआ हादसा, चली गई 5 की जान

हजारीबाग जिले से भीषण सड़क हादसे वाली खबर सामने आ रही है. जीटी रोड की धनुआ घाटी एक बार फिर मौत की घाटी साबित हुई. दीपावली के अगले दिन सोमवार को महानेटांड कट के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हुई. हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सवारी गाड़ी के ऊपर शव रखकर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे बनारस, चौपारण में हुआ हादसा, चली गई 5 की जान

हजारीबाग (HAZARIBAGH): जिले से भीषण सड़क हादसे वाली खबर सामने आ रही है. जीटी रोड की धनुआ घाटी एक बार फिर मौत की घाटी साबित हुई. दीपावली के अगले दिन सोमवार को महानेटांड  कट के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हुई. हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, अटका गांव, बगोदर प्रखंड से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सवारी गाड़ी पर सवार होकर शव जलाने के लिए बनारस जा रहे थे. दनुआ घाटी के महानेटांड कट के समीप वाहन के उपर रखा शव का रस्सी ढीला हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन सड़क पर खड़ा कर यात्री रस्सी को ठीक करने में जुटे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी गाड़ी में बैठे लोग इसकी चपेट में आ गए. पांच लोग घटनास्थल पर ही मौत के गाल में समा गए.

ट्रेलर ड्राइवर फरार

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इसी बीच पीछे से आ रहा कोयला लदा एक ट्रक भी सवारी गाड़ी से टकराकर सड़क किनारे घाटी में पलट गया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गए. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज कुमार और नितिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

घायल का इलाज जारी

चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई. सीमित चिकित्सा संसाधन और चिकित्सकीय व्यवस्था के कारण घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया. घायलों की संख्या अधिक होने के कारण एंबुलेंस की भी कमी पड़ गई. आपदा मित्र और 108 एंबुलेंस की मदद ली गई, लेकिन पर्याप्त वाहन नहीं होने से राहत कार्य में परेशानी हुई. करीब तीन घंटे तक चौपारण में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हादसे ने एक बार फिर दनुआ घाटी में सड़क सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

चौपारण थाना प्रभारी जारी किया बयान

चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद चौपारण पुलिस टीम और वह खुद घटनास्थल पर पहुंचे राहत बचाव कार्य शुरू किया एवं दुर्घटना के कर्म का भी पता लगाया जा रहा है जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना काफी दर्दनाक था घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत की पुष्टि थाना प्रभारी ने की है साथ ही साथ यह भी कहा है कि घायलों में चार लोगों की स्थिति काफी नाजुक है जिन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है. फिलहाल अब देखना होगा इसको लेकर क्या कार्रवाई होती है.

रिपोर्ट- शशांक शेखर सिंह