गुमला(GUMLA):झारखंड के गुमला जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.जहां 3 साल के मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की की गई है.लेकिन इस घटना ने हमारे समाज के ऐसे खौफनाक चेहरे को भी उजागर किया है जो इंसानियत का चोला ओढ़ कर दानव रूपी चेहरे को छुपा कर रखते है.दरअसल यहां 3 साल की बच्ची के साथ जब रेप हुआ तो आरोपी से पंचायत ने 20000 वसूले ताकी इस केस को दबाया जा सके.अब जरा सोचिए जिस पंचायत को समाज या गांव के न्याय के लिए चुना जाता है वह समाज जब न्याय की जगह अन्याय का साथ देने लगे तो समाज का क्या होगा सोच कर ही डर लगता है.
पढ़ें शर्मनाक मामला
आपको बता दें कि ये शर्मनाक मामला गुमला के घाघरा थाने का एक गांव है जहां मामले को दबाने के लिए पंचायत के कुछ सदस्यों ने दुष्कर्म के आरोपी से लाखों रुपए जुर्मना लगाया जहां 20000 लेकर शराब और मांस मछली की पार्टी की गई.पंचायत के दरिंदे यहां भी नहीं रुके उनलोगो ने आरोपी से 30000 एक सप्ताह के अंदर देने का निर्देश दिया.जैसे ही मामला की सूचना पुलिस को मिली पुलिस के मौके पर पहुंची जहां पंचायत के सदस्य आरोपी से मिले पैसे की पार्टी कर रहे थे.जहां पुलिस ने आरोपी सुनील लोहरा को गिरफ़्तार कर लिया.जरा सोचिये जिस आरोपी ने दरिंदे ने एक छोटी सी तीन साल की मासूम बच्ची के साथ गंदा काम किया हो उसके साथ पंचायत के लोग शराब पार्टी कर रहे है. ये सोच कर घिन आती है.हमारे समाज के लोग किस कदर गिरते जा रहे है इस घटना ने उजागर कर दिया है.
पंचायत का खौफनाक चेहरा उजागर
पीड़िता बच्ची की मां ने पुलिस को बताया गया है कि उसकी बेटी को खेलाने की बात कह कर सुनील कमरे में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.जब बच्चे के खून से लथपथ होकर रोने लगी तो उसकी मां दौड़ कर वहां पहुंची, वहीं पंचायत के कुछ सदस्य भी वहां पहुंच गए और आरोपी को पकड़वाने, सजा दिलवाने की जगह इस केस को दबाने के चक्कर में लग गए ताकी पैसे की उगाही की जा सके.बच्ची को एक प्राइवेट डॉक्टर से दिखाया गया.वही पुलिस ने सूचना देने की जगह रविवर को गांव में पंचायत की बैठक कर आरोपी से 1 लाख का जुर्मना लगाया गया लेकिन लेकिन उसमें से दिए गए 20000 से पार्टी किया गया.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
फ़िलहाल आरोपी को गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया गया है. वही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातर इस पर नज़र बनी हुई है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों के ख़िलाफ से कार्रवाई की जाएगी और कड़ी सजा दिलाने की भी कोशिश होगी.
रिपोर्ट-सुशील कुमार

