गुमला में शादी का झांसा देकर शोषण और नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है. पहले मामले में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को पकड़ा है.
गुमला(GUMLA): पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है. पहले मामले में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को पकड़ा है. दोनों मामलों की जानकारी थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी.
शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति पर शादी का वादा करके शारीरिक शोषण करने और नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में आगे की जानकारी पुलिस जांच के आधार पर सामने आएगी.
टूटे मकान से ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
दूसरे मामले में गुमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला स्कूल के पास एक टूटे मकान से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से कुल 5.31 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है.
11 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5:25 बजे सूचना मिली थी कि जिला स्कूल के पास एक टूटे मकान में कुछ युवक ब्राउन शुगर का सेवन और खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी के लिए टीम बनाई. शाम करीब 6:25 बजे टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद दो युवकों को पकड़कर तलाशी ली. इस दौरान ब्राउन शुगर बरामद हुई.
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
गिरफ्तार युवकों की पहचान अमित कुमार साहू (22), निवासी लोहरदगा रोड, आरा मिल के पीछे, गुमला और जगदीश उरांव उर्फ मुन्ना उरांव (29), निवासी कमरटोली, सरहुल नगर, गुमला के रूप में हुई है.
पुलिस ने इस मामले में गुमला थाना कांड संख्या 397/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
रिपोर्ट- सुशील कुमार