7 दिन बाद सकुशल घर लौटा टेरिटोरियल आर्मी का जवान, लेकिन खामोशी ने बढ़ाई चिंता

7 दिन बाद सकुशल घर लौटा टेरिटोरियल आर्मी का जवान, लेकिन खामोशी ने बढ़ाई चिंता

गोड्डा(GODDA):एक सुखद खबर शुक्रवार को गोड्डा जिले के महागमा थाना क्षेत्र से आई जब एक सप्ताह से लापता भारतीय प्रादेशिक सेना का एक जवान देर रात अपने घर सकुशल लौटा आया .महागमा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर स्थित अपने गाँव में रात्रि करीब दस बजे जवान बासुदेव राय पैदल ही चलते हुए पहुंचा .घर के बेटे को वापस आया देख परिजनों में ख़ुशी की लहर दौर गयी .पर देर रात से लेकर आज सुबह तक उसने किसी से भी कोई बात नहीं की ये परिजनों को परेशान कर रही है .

पिछले 2 जुलाई से ही लापता था बासुदेव

आपको बताएं कि प्रादेशिक सेना एक तरह से भारतीय सेना का सेकंड लाइन कहलाता है .युद्ध या आपातकाल में नियमित सेना की मदद ये टेरीटोरियल आर्मी के जवान करते हैं .बासुदेव राय पिछले 2 जुलाई को अपने जम्मू स्थित बेस कैंप उधमपुर से मिलिट्री हॉस्पिटल दांत दर्द की समस्या लेकर गये थे ,जिसके बाद इनका मोबाइल बंद हो गया .इनके कैंप में काफी खोजबीन हुई पर बासुदेव का कहीं पता नही चला .फिर इनके घर सुचना भेजी गयी थी .और तब से घरवाले भी परेशान थे.

बासुदेव की ख़ामोशी के पीछे कहीं कुछ छिपा तो नही ?

बासुदेव के लौटने पर परिजन खुश हैं पर उसकी ख़ामोशी सभी को हैरत में डाले हुए है .घर लौटने के बाद कुछ भी किसी से बात नहीं करना सबको दुविधा में डाले हुए है .क्योंकि जम्मू कश्मीर में अलगाव वादी संगठनों की सक्रियता रहती है .कहीं वासुदेव उनके हत्थे तो नही चढ़ गया था या फिर और भी कुछ बात हो सकती .पर इन सबसे बड़ी चीज उसकी ख़ामोशी तोडना जरुरी है .वो इतने दिन कहाँ था ? कहीं किसी ने बंधक तो नही बना रखा था ? अब इसका खुलासा तो बासुदेव की ख़ामोशी टूटने के बाद ही पता चल पायेगी .

अजीत सिंह