गोड्डा से बड़ी खबर : दुकान बंद कर लौट रहे अनिल मंडल को मारी 3 गोलियां, चुनावी विवाद की आशंका

गोड्डा के अमलो फसिया में आंगनवाड़ी सेविका के चुनाव को लेकर विवाद के बाद अनिल मंडल को तीन गोलियां मारी गईं. गंभीर हालत में भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस जांच में जुटी है.

गोड्डा से बड़ी खबर : दुकान बंद कर लौट रहे अनिल मंडल को मारी 3 गोलियां, चुनावी विवाद की आशंका

गोड्डा :जिले के अमलो फसिया इलाके में रविवार को आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। इस वारदात में अनिल मंडल नामक व्यक्ति को तीन गोलियां लगने की सूचना है. गंभीर रूप से घायल अनिल मंडल को इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.जानकारी के मुताबिक, अनिल मंडल अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि इसी दौरान उन पर तीन गोलियां चला दी गईं. गोली लगने के बाद अनिल मंडल घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनिल मंडल को तत्काल गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया.

आंगनवाड़ी सेविका के चुनाव को लेकर विवाद

प्रारंभिक जानकारी में घटना की वजह आंगनवाड़ी सेविका के चुनाव को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है. हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. अमलो फसिया में हुई इस गोलीबारी ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर आंगनवाड़ी सेविका के चुनाव से जुड़ा विवाद इतना बढ़ा कि मामला तीन गोलियां चलने तक पहुंच गया,पुलिस की जांच के बाद ही इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो पाएगी.