गोड्डा(GODDA):जिले में अपराधियों का हौसला बुलंद है. बीच बाजार गोड्डा में लुटेरों ने हथियार के बल पर एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया. बाइक सवार लुटेरों ने दुकान से लाखों के गहने और नगद रूपये लूट कर फरार हो गए. इस दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग की भी सूचना है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी है. सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. जिससे लुटेरों की पहचान हो सके. साथ ही आस पास के जिलों को अलर्ट किया गया है.
दरअसल घटना शहर के बीच बाजार में शाम करीब 7 बजे की है.बारिश के बीच एक स्वर्णकार की दुकान में अपराधियों ने उत्पात मचाया. दुकान लूटने के बाद सरेआम आम गोली चलाई और घटना को अंजाम दे कर बड़े आराम से निकल गए.
दुकानदार के मुताबिक बाइक सवार तीन की संख्या में आये नकाबपोश ने दुकान में घुसकर लगभग 6 लाख नगद के साथ लाखों के जेवरात लूटकर भाग निकले. साथ ही पूरे बाजार में हवाई फायरिंग कर दहशत बनाने की कोशिश की.
स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान के अंदर तीन गोलियां चलाई और फिर लूट को अंजाम देने के बाद पूरे बाजार में लगभग 4 से 5 राउंड हवा में फायर करते हुए पीरपैंती मार्ग की तरफ फरार हो गएमे
पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए चारों तरफ नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है.Cctv फुटेज में अपराधियों का कारनामा आया सामने आया है. जिसे पुलिस जाँच कर रही है.
रिपोर्ट: अजित सिंह

