गिरीडीह: मैगी खाने के दौरान हुआ विवाद, दरोगा के बेटे को पी-पीटकर मार डाला, आजसू नेता पर हत्या का आरोप

गिरीडीह में देर रात दोस्तों के साथ मैगी पॉइंट पर गए दरोगा के पुत्र ऋतिक यादव की पीटपीट कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद एसपी ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई कर आदेश दिया. जिसमें पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है.

गिरीडीह: मैगी खाने के दौरान हुआ विवाद, दरोगा के बेटे को पी-पीटकर मार डाला, आजसू नेता पर हत्या का आरोप

रांची(RANCHI): गिरीडीह में देर रात दोस्तों के साथ मैगी पॉइंट पर गए दरोगा के पुत्र ऋतिक यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद एसपी ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई कर आदेश दिया. जिसमें पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है.सभी से थाना में पूछताछ की जा रही है.साथ ही टेक्निकल सेल की मदद से घटना के बाद फरार हुए अन्य आरोपी की भी तलाश तेज हो गई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना है. मामला गिरीडीह-डुमरी मुख्य सड़क के बंदरकुप्पी के पास की है.

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात 10 बजे के करीब बंदरकुप्पी मैगी पॉइंट पर अपने दोस्त राजा के साथ कार से ऋतिक गया था. यहाँ बैठ कर दोस्तों के साथ मैगी खा रहा था. तभी अचानक कुछ लड़के पहुंचे किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. फिर ऋतिक और उसके दोस्त की पिटाई शुरू कर दी. और जब तक ऋतिक की मौत नहीं हो गई तब तक उसे पीटते रहे. आखिर में जब वह बेहोश होकर गिर गया. उसके बाद सभी आरोपी वहाँ से चले गए.

घटना के बाद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मुफ़स्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल भेजा. लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने वहाँ मौजूद लोगों से पूछताछ की. जिसके बाद आजसू छात्र संघ से जुड़े सतीश यादव की तलाश तेज कर दी है. सतीश यादव पर ही आरोप है कि उसने ही ऋतिक को अपने दोस्तों के साथ मिल कर पीटा है. जिससे उसकी जान चली गई है.  सतीश आजसू छात्र संघ से जुड़ा है.  

घटना में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने टीम बनाया है. टीम ने इस कांड में कार्रवाई शुरू करते हुए की लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. जिससे कांड में शामिल सभी लोगों का नाम सामने आ सके. पुलिस अब सतीश की तलाश तेज कर दी है. जल्द ही दावा किया है कि इस कांड का खुलासा कर लिया जाएगा. अपराधी कोई भी हो उसे बक्सा नहीं जाएगा. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता एएसआई भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली है. मृतक ऋतिक के पिता बोकारो जिला के चतरोचट्टी थाना में पदस्थापित है.