पिता ने अपनी ही प्रेमिका से पहले कराई बेटे की शादी, फिर अपनी बहु के साथ खुद करता था ये काम....

गिरिडीह के भोलापुर गांव में पारिवारिक विवाद का सनसनीखेज मामला, पिता पर बेटे को गोली मारने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी.

पिता ने अपनी ही प्रेमिका से पहले कराई बेटे की शादी, फिर अपनी बहु के साथ खुद करता था ये काम....

गिरीडीह (GIRIDIH): कहा जाता है की मां-बाप अपने बच्चों के लिए हमेशा अच्छा ही सोचते हैं पर गिरीडीह जिले के इस गाँव में एक पिता ने पाने ही बेटे के साथ ऐसा काम किया है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता. मामला जुड़ा है शाली पंचायत के भोलापुर गांव से जहां पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता पर अपने बेटे को कथित तौर पर अंधेरे में रखकर अपनी प्रेमिका से उसकी शादी कराने का आरोप लगा है. आरोप है कि शादी के बाद विवाद बढ़ने पर पिता ने अपने ही बेटे पर देशी कट्टे से जानलेवा हमला कर दिया. गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना के बाद आरोपी पिता के फरार होने की बात कही जा रही है.

ग्रामीणों के अनुसार, भोलापुर निवासी मदिश अंसारी ने कथित तौर पर अपने बेटे सिराज अंसारी को भरोसे में लेकर एक युवती से उसकी शादी कराई. बताया जाता है कि सिराज को युवती के साथ अपने पिता के कथित संबंधों की जानकारी नहीं थी. शादी के बाद परिवार में विवाद बढ़ने लगा और पिता तथा बहू के कथित रिश्ते को लेकर गांव में चर्चाएं शुरू हो गईं. विवाद सामने आने के बाद सामाजिक स्तर पर इसे सुलझाने का प्रयास किया गया. बताया जाता है कि शाली पंचायत के मुखिया, भोलापुर गांव के सदर, सेक्रेटरी और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में तीन से चार बार बैठक हुई. इन बैठकों में परिवार के विवाद को खत्म करने और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका.

बताया जा रहा है कि पिता और पत्नी के कथित संबंधों से परेशान सिराज अंसारी ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया. इसके बाद शाम के वक्त जब वह घर लौटा, तब कथित तौर पर उसके पिता ने उस पर हमला कर दिया. आरोप है कि मदिश अंसारी ने देशी कट्टे से सिराज पर फायरिंग की. हमले में सिराज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है. वारदात के बाद आरोपी पिता के मौके से फरार होने की बात सामने आई है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना की वजह, हमले में इस्तेमाल हथियार और पूरे पारिवारिक विवाद से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक, विवाद को खत्म करने के लिए पहले भी कई बार सामाजिक स्तर पर प्रयास किए गए थे. इसके बावजूद मामला नहीं सुलझा और अब बेटे पर कथित हमले की घटना सामने आई है. ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हालांकि, घटना के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और प्राथमिकी में दर्ज धाराओं की पूरी जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी.