गढ़वा में बेखौफ चोरों का तांडव, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार

गढ़वा जिले से आ रही है जहां के श्री बंशीधर नगर में चोरों ने आतंक मचा रखा है. दरअसल, इलाके में बेखौफ चोरों ने पिछले 48 घंटे मे तीन गांवों के पांच घरों को निशाना बनाया है. चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए.

गढ़वा में बेखौफ चोरों का तांडव, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार

गढ़वा (GARHWA):  झारखंड के अलग अलग जिलों से चोरी की घटना सामने आने से प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए है. हर दिन चोरी की घाटन से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. ऐसे में ताजा मामला गढ़वा जिले से आ रही है जहां के श्री बंशीधर नगर में चोरों ने आतंक मचा रखा है. दरअसल, इलाके में बेखौफ चोरों ने पिछले 48 घंटे मे तीन गांवों के पांच घरों को निशाना बनाया है. चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए. चोरी की इन घटनाओं में करीब पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है. खास बात यह है कि छठ महापर्व के दौरान परिवार के लोग घरों में ताला बंद कर घाट पर पूजा करने गए थे और इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. वहीं, पिछले एक सप्ताह में कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, सुलसुलिया गांव में सुरेंद्र पासवान और अनिल राम के घर का ताला तोड़कर नकदी और करीब दो लाख 70 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर लिए. वहीं, महदेइया गांव में नंदू राम के घर से करीब 70 हजार रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए. इसके अलावा विलासपुर गांव में अमृत चौधरी के घर से करीब डेढ़ लाख रुपये और उनके पड़ोसी संत चौधरी के घर से 50 हजार रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए गए. चोरी की घटनाओं का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है. 14 नवंबर की रात सोनपुरा गांव में अनिल राम और निर्मला देवी के घर से करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हुई थी. वहीं, सुलसुलिया गांव के विजय चौबे के घर से भी करीब एक लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए थे. इससे पहले 10 नवंबर की रात रामदत्त चौबे के घर से नकदी, चांदी के आभूषण और सोने का लॉकेट चोरी हुआ था.

फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है. हालांकि लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार