गढ़वा में झारखंड आंदोलनकारियों का प्रदर्शन, रंका मोड़ पर लगाया जाम, जानिए क्या है इनकी मांग
गढ़वा जिले से प्रशासन पर सवाल खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है जहां आंदोलनकारी सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला. दरअसल, गढ़वा जिले के रंका मोड़ पर उस वक्त जाम लग गया, जब झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के करीब 30 से 40 लोग सड़क पर उतर आए.
गढ़वा (GARHWA): जिले से प्रशासन पर सवाल खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है जहां आंदोलनकारी सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला. दरअसल, गढ़वा जिले के रंका मोड़ पर उस वक्त जाम लग गई जब झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के करीब 30 से 40 लोग सड़क पर उतर आए. आंदोलनकारियों ने सड़क पर दरी बिछा दी और रास्ता रोककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने सड़क पूरी तरह जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लग गए. बता दें, इस पूरे घटनाक्रम में रंका मोड़ पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई. स्थानीय लोगों को आने जाने में परेशानी हुई.
आंदोलनकारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. और इसी को लेकर वो धरणे पर बैठे हुए है. उनकी मांग है कि आंदोलनकारी होने की पहचान के लिए जेल जाने की शर्त खत्म की जाए. साथ ही जिन आंदोलनकारियों को चिन्हित किया गया है, उन्हें हर महीने 50 हजार रुपये पेंशन दी जाए और उनके आश्रितों को नौकरी दी जाए.
इसके साथ ही उन्होंने और भी मांगे सरकार के आगे रखी है. यानी आंदोलनकारियों ने 26 प्रतिशत रॉयल्टी में अधिकार देने, रोजगार की गारंटी और गढ़वा के भंडरिया में बंद पड़ी कोयला खदान को फिर से शुरू करने की मांग उठाई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से पहल नहीं करती, उनका आंदोलन जारी रहेगा. फिलहाल अब देखना होगा की यह प्रदर्शन कब तक चलता है. क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब आंदोलनकारियों ने ऐसे अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया है. जब जब उन्हें दिक्कत आई है वो प्रदर्शन कर अपनी मांग रखेंगे. अब जब गढ़वा में ऐसा मामला आया है तो देखना होगा की इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन या सरकार क्या करती है.