OMG! देवर के साथ जंगल में रंगरलियां मना रही थी महिला, पति ने देख लिया तो कर दिया ये कांड

OMG! देवर के साथ जंगल में रंगरलियां मना रही थी महिला, पति ने देख लिया तो कर दिया ये कांड

गढ़वा(GARHWA):गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला को उसके पति ने देवर के साथ गलत काम करते हुए अपनी आंखों से देख लिया जिसके बाद महिला ने देवर के साथ मिलकर पति को ही ठिकाना लगा दिया. हालांकि पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए पत्नी और देवर को गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के पत्थरपनिया जंगल में पुलिस ने पेड़ से लटकता एक शव बरामद किया था, जिसकी पहचान गोला कोरवा के रूप में हुई थी. लोग इसे आत्महत्या मान रहे थे, लेकिन मां को विश्वास था कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है.

पढ़िए पूरा मामला 

 मां के आवेदन के आधार पर जब पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो खुलासा हुआ कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी.पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर इस चर्चित कांड का उद्भेदन कर दिया.इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है.मामले की जानकारी डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने सोमवार को चिनिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. डीएसपी ने बताया कि 11 जुलाई को पाल्हे गांव के जंगल में गोला कोरवा का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला था. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आवेदन दिया.

आरोपी से पूछताछ जारी

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के भाई नारायण कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की.पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका अपने बड़े भाई की पत्नी सकलपतीया देवी के साथ अवैध संबंध था। घटना वाले दिन गोला कोरवा ने दोनों को जंगल में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को गमछे के सहारे पेड़ से लटका दिया, ताकि किसी को शक न हो.

आरोपी पत्नी भी गिरफ़्तार 

पुलिस ने अनुसंधान के दौरान मृतक की पत्नी सकलपतीया देवी को भी गिरफ्तार किया.पूछताछ में उसने भी हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है. मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है. डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाते हुए बेहद कम समय में इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया है.